दोबारा लिया गया राज्यपाल लालजी टंडन का सैंपल, सामने आई रिपोर्ट, राजभवन में मचा हड़कंप

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना (Corona) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। इतना ही नहीं कोरोना का संक्रमण अब राजभवन (Raj Bhavan) तक पहुंच गया हैं। हाई सिक्योरिटी (High Security) के बावजूद राजभवन कैंपस में कोरोना का संक्रमण पहुंचने से हड़कंप मच गया।
बुधवार को राजभवन कैंपस में रह रहे 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव (Positive) आई। बताया जा रहा है कि इन 6 मे से एक राज्यपाल लालजी टंडन (Governor Lalji Tandon) के कक्ष में भी गया था, जिसके बाद राज्यपाल, उनके ओएसडी और एडीसी सहित 10 लोगों का दोबारा सैंपल लिया गया। हालांकि, इन सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।
बता दे कि अब पूरे भवन को नए सिरे से सैनिटाइज (Sensitize) कर निजी स्टाफ में तैनात कर्मचारियों को बदला गया हैं। इसके अलावा राजभवन परिसर को पांच जोन में बांटा गया हैं।
इधर, राजभवन सचिवालय कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइडलाइन (Guidelines) का सख्ती से पालन किया जा रहा हैं।
उठ रहा गई बड़ा सवाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh) भी जल्द ही कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) के संकेत दे चुके हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि नए मंत्री का शपथग्रहण समारोह कहा और कैसे होगा? मालूम हो कि शपथ ग्रहण का कार्यक्रम पिछली बार राजभवन में ही आयोजित किया गया था।
.jpeg)

.jpg)

