तो क्या सच में गिर जायेगी मध्यप्रदेश सरकार… दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

 पथरिया विधायक राम बाई को लेकर प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। दिग्विजय सिंह ने कल ही भाजपा पर मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने का आरोप लगाया था। जहां उन्होंने कहा था कि भाजपा के मंत्री और शीर्ष नेतृत्व मध्य प्रदेश के कांग्रेस के विधायकों को खरीदने के लिए 20  से 25  करोड़ तक ऑफर कर रहे हैं। 
 बता दें  मध्य प्रदेश के कांग्रेस सरकार में बसपा एक महत्वपूर्ण घटक है। जिसे तोड़ने के लिए भाजपा हर संभव प्रयास कर रही। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि उन्हें रामबाई पर पूरा भरोसा है।  उन्होंने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि क्या कल पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह राम बाई को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली नहीं पहुंचे थे। तो क्या ऐसे में जो आरोप दिग्विजय सिंह भाजपा पर लगा रहे हैं क्या वह
  सही है ? 

 

भाजपा ने मप्र के कॉंग्रेस बसपा समाजवादी विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। बसपा की विधायक श्रीमती राम बाई को क्या भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी कल चार्टर फ़्लाइट में भोपाल से दिल्ली नहीं लाये? शिवराज जी कुछ कहना चाहेंगे?

— digvijaya singh (@digvijaya_28) March 3, 2020 “>http://

भाजपा ने मप्र के कॉंग्रेस बसपा समाजवादी विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। बसपा की विधायक श्रीमती राम बाई को क्या भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी कल चार्टर फ़्लाइट में भोपाल से दिल्ली नहीं लाये? शिवराज जी कुछ कहना चाहेंगे?

— digvijaya singh (@digvijaya_28) March 3, 2020

 का है पूरा मामला 
मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh)  की राजनीति में उथल पुथल मचा हुआ है सरकार पर निर्दलीय विधायकों द्वारा द्वारा भी दवाब बनाया जा रहा है। साथ ही पार्टी भीतरखाने में भी सब ठीक नजर नही आ रहा है राज्य के बड़े नेता सिंधिया भी सरकार को जब तब घेरते नजर आते हैं।
कांग्रेस की राजनीति में  बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है जहां नया बयान कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh) ने दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को घेरा
भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह(Shivraj Singh) पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा और शिवराज सिंह की तरफ से कांग्रेस सरकार को स्थिर करने की साजिश रची जा रही है। उन्होनें साथ ही कहा कि भाजपा की तरफ से शिवराज सिंह और नरोत्तम मिश्रा सरकार को स्थिर करने के लिए कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है।
25 करोड़ रूपए का दिया ऑफर
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर से लगातार यह कोशिश की जा रही है कि वह मध्यप्रदेश की सरकार को अस्थिर कर सके बाकायदा इसके लिए भाजपा के बड़े नेता कांग्रेस विधायकों को पैसे का लोभ भी दे रहे हैं। आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांगेस के विधायकों को 25 करोड़ रूपये का ऑफर दिया गया है।
नही दोहराया जाएगा कर्नाटक कांड
कांग्रेस नेता दिग्गी ने कहा कि भाजपा ने जो खेल कर्नाटक में विधायकों की खरीद फरोख्त करके किया है वह इतिहास मध्यप्रदेश में नही दोहराया जा सकेगा।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह और नरोत्तम मिश्रा में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनने की बात चल रही है। उन्होनें साथ ही कहा कि मै सभी बाते तथ्यों के आधार पर करता हूं।
शिवराज ने किया पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह की आदत है झूंठ बोलने की । वह बिना तथ्यों के बाते करते हैं वह मुख्यमंत्री कमलनाथ को डराना धमकाना चाहते होगे इसलिए इस तरह की बात कह रहे हैं।
मध्य प्रदेश विधानसभा में यह स्थिति मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। 2 विधायकों का निधन होने से वर्तमान में 228 सदस्य हैं। लगाया 

 

Exit mobile version