ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: शाह के दौरे के बाद पहली बार टिकट वितरण को लेकर होगा मंथन, कांग्रेस ने साधा निशाना

भोपाल। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार मध्यप्रदेश का बार बार दौरा कर रहे हैं। एक बार फिर शाह 30 जुलाई को भोपाल आएंगे। शाह दौरे के दौरान चुनावी रणनीति के साथ पहली बार टिकट को लेकर भी बात करेंगे। साथ ही टिकट वितरण को लेकर केंद्र और प्रदेश संगठन के बीच विचार मंथन होगा। विधायकों और मंत्रियों के परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर शाह चर्चा करेंगे। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि बैठक के आंतरिक बिंदुओं को फिलहाल सार्वजनिक करना ठीक नहीं है।केंद्र और प्रदेश संगठन कई मुद्दों पर चर्चा कर रहा है। विजय संकल्प यात्रा, बूथ प्रबंधन से लेकर चुनाव से जुड़े हर मुद्दों पर मंथन अमित शाह कर रहे हैं। सलूजा ने कहा कि बीजेपी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

बैठक में मंत्री-विधायकों के परफार्मेंस पर कांग्रेस का निशाना
बैठक में मंत्री-विधायकों के परफार्मेंस पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा किबैठक में शाह मंत्री और विधायकों के भ्रष्टाचार के परफॉर्मेंस पर बात करेंगे। बीजेपी जनता की सेवा के शर्मा मेंशन पर बात नहीं करती। टिकट वितरण में ही परफॉर्मेंस की बात करती है। बीजेपी के मंत्री-विधायक जनता की सेवा में फेल साबित हुए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button