ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें
MP: सड़कों पर पशुओं को खुला छोड़ने पर देना होगा जुर्माना, जारी हुआ आदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब मवेशियों को सड़कों पर खुला छोड़ने वालों की खैर नहीं। ऐसा करने वालों से अब सरकार एक हजार रुपये का जुर्माना बसूल करेगी। इसे लेकर शासन ने एक आदेश भी जारी कर दिया है। राज्य शासन ने नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 में संशोधन किया है।
बता दें कि प्रदेश में लावारिस घूमते जानवर परेशानी का सबब बने हुए हैं। जिसके चलते आए दिन सड़कों पर आवारा गौवंश और जानवरों की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके लेकर राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब कोई भी किसी जानवर या अन्य पशु को सड़कों पर खुला छोड़ता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। संबंधित व्यक्ति से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा।




