MP Elections 2023: चुनाव प्रचार का अनोखा अंदाज, घोड़े पर सवार होकर प्रचार के लिए निकले बीजेपी उम्मीदवार डॉ. नरोत्तम मिश्रा

MP Elections 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए टिकट वितरण के बाद उम्मीदवार प्रचार प्रसार में जुट गई है। उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। वहीं आरोप-प्रत्यारोंप के बीच अब प्रत्याशी अलग-अलग अंदाज में प्रचार कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के गृहमंत्री और दतिया से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. नरोत्तम मिश्रा चुनाव प्रचार का अनोखा अंदाज देखने को मिला।
दतिया से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार डॉ. नरोत्तम मिश्रा घोड़े पर सवार होकर प्रचार पर निकले। बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हतलव में नुकक्कड़ सभा के कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। गृहमंत्री के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।
आपको बता दें कि, बीजेपी उम्मीदवार अर्चना चिटनिस अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंची और लोगों के बीच पहुंचकर पूड़ी तलते हुए नजर आई थी। इसी तरह कांग्रेस उम्मीदवार ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा जनता के बीच पहुंचकर बुरहानपुर का फेमस मांडे (कपड़े) की घड़ी करते दिखाई दिए थे। दोनों ही उम्मीदवारों की इस तरह कामकाज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।




