पॉलिटिकल डोज़

MP Elections 2023: मप्र कांग्रेस की दूसरी सूची पर दिल्ली में मंथन आज, किसी भी समय आ सकती है लिस्ट

मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव की तरीकों का ऐलान होते ही सभी राजनैतिक पार्टियों में वोटरो को लुभाने की होड़ लग गई है। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। एक तरफ जहां भाजपा एक बार फिर से राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए जोर दे रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सत्ता पाने के लिए बेताब है। ऐसे में कांग्रेस-बीजेपी अपने-अपने उम्मीदवारों को बड़ी ही सावधानी से चुन रही है।

एमपी कांग्रेस की दूसरी सूची पर मंथन जारी

इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस से टिकट की प्रतीक्षा कर रहे प्रत्याशियों के लिए एक बड़ी खबर आई है। आपको बता दें कि, आज दिल्ली में मध्य प्रदेश कांग्रेस की दूसरी सूची पर मंथन चल रहा है। पहली सूची में कांग्रेस ने 144 नाम जारी किए थे, यह सूची नवरात्रि के पहले दिन आई थी। उसके बाद से ही कांग्रेस की दूसरी सूची का इंतजार सभी को है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व बाकी बचे नामों पर मंथन करेगा।

बैठक में कई कद्दावर नेता शामिल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में एमपी के कई कद्दावर कांग्रेसी नेता शामिल हुए। इस बैठक में राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और एमपी कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, कमलनाथ, डॉ. गोविंद सिंह शामिल होंगे। माना जा जा रहा है कि, सीईसी की बैठक के बाद आज ही कांग्रेस की दूसरी सूची भी जारी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button