MP Election 2023: प्रियंका गांधी वाड्रा नेता धर्म की बातें करते हैं, काम की नहीं – प्रियंका गांधी वाड्रा

MP Election 2023: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एमपी के दमोह में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, नेता धर्म की बातें करते हैं, काम की नहीं, इससे जनता का ही नुकसान होता है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने इस संबोधन में आगे कहा कि, मैं कुछ हटके बोलना चाहती हूं। किसानों को कोई राहत नहीं मिली। मनरेगा को कमजोर बना दिया। किसानों को कोई राहत नहीं मिली। ऐसा कानून लाए जिसका लाभ नहीं मिला। महंगाई बढ़ती जा रही है। आज हर चीज पर जीएसटी लगा दी। उन्होंने कहा कि, अस्‍पताल में इलाज होगा कि, नहीं। एक तरफ बेरोजगारी दूसरी तरफ महंगाई।

उन्होंने दमोह में अपनी जनसभा में कहा कि, हम कह रहे हैं कि, जातिगत जनगणना करो। बिहार में जातिगत जनगणना कि, गई है जिसके अनुसार वहां 84% जनता SC,ST और OBC है। लेकिन अगर आप नौकरियों में बड़े-बड़े पदों को देखेंगे कि, इन समुदायों का प्रतिनिधित्व क्या है तो आप पाएंगे कि इतना प्रतिनिधित्व नहीं है।

 

Exit mobile version