पॉलिटिकल डोज़

MP Election 2023: PCC चीफ कमलनाथ आज भरेंगे नामांकन फॉर्म

MP Election 2023: एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ आज यानी की गुरुवार को विशाल रैली के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से दाखिल करेंगे नामांकन। पीसीसी चीफ कमलनाथ आज दोपहर 12 बजे शिकारपुर से छिंदवाड़ा के लिए करेंगे प्रस्थान। 12:15 बजे छोटी बाजार में श्री राम मंदिर और बड़ी माता मंदिर में पूजा पाठ करेंगे।

इसके बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ 12:40 बजे श्याम टॉकीज पर प्राचीन राम मंदिर पहुंचेंगे, पूजन के बाद कमलनाथ रथ पर सवार होंगे। 12:50 बजे विशाल रैली शुरू होगी। कमलनाथ दोपहर 2:00 बजे कलेक्ट्रेट ऑफिस में नामांकन दाखिल करेंगे। 2:25 बजे कमलनाथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
30 अक्टूबर तक नामांकन लिए जाएंगे

आपको बता दें कि, 30 अक्टूबर तक रोज सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन लिए जाएंगे। 31 अक्टूबर को इनकी जांच होगी। इस तरह नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों के पास अब यूं तो 5 दिन बाकी हैं, लेकिन इनमें से 2 दिन शनिवार-रविवार की छुट्‌टी रहेगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सिर्फ 3 दिन ही मिलेंगे। बता दें, विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद 21 अक्टूबर से ही नामांकन प्राप्त करने की प्रक्रिया भी प्रशासन ने शुरू कर दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button