MP Election 2023 : ओपीएस भदौरिया ने सोशल मीडिया पर भावनात्मक वीडियो पोस्ट कर जनता से की ये अपील…

MP Election 2023 : एमपी विधानसभा चुनाव में अब कई रंग देखने को मिलने लगे है। राजनेताओं द्वारा मतदाताओं को रिझाने के लिए हर तरह का पेतरा अपनाया जा रहा है। इसके साथ ही नेता एक दूसरे पर आराेप प्रत्यारोप लगा रहे है। इसी कड़ी में शिवराज सिंह के मंत्री वा बीजेपी के सीनियर नेता ओपीएस भदौरिया ने सोशल मीडिया पर भावनात्मक वीडियो पोस्ट कर जनता से अपील की है

मंत्री ओपीएस भदौरिया ने सोशल मीडिया पर भावनात्मक वीडियो पोस्ट किया है। इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने मेहगांव विधानसभा की जनता को भावुक संदेश दिया है। मंत्री ने जनता से कहा कि, 2019 का चुनाव मेरे अस्तित्व का चुनाव था। इस दौरान बीजेपी नेता ने 2018 के बाद किए गए विकास कार्य जनता को गिनाए।

भदौरियाहर ने अपने इस वीडियो पोस्ट में मेहगांव की जनता से कहा कि, हमने धर्म और समाज समुदाय के लिए काम किया है। हर व्यक्ति की मदद करने का पिछले 5 साल में रहा प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि, मैं विकास और क्षेत्र के सम्मान के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। मुझे षड्यंत्र की राजनीति नहीं आती। जीवन की अंतिम सांस तक आपके लिए खड़ा रहूंगा।

Exit mobile version