MP Election 2023: अखिलेश यादव के बयान पर कमलनाथ बोले- अरे छोड़िए, अखिलेश,वखिलेश को…
MP Election 2023: लोकसभा चुनाव से पहले ही विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के सहयोगी पार्टियों के बीच रॉर बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट शेयर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि, अरे छोड़िए, अखिलेश, वखिलेश को।
वहीं, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का भी एक बयान सामने आया है। सपा प्रमुख ने मध्य प्रदेश में सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि, 6 सीटों की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने हमारे वर्तमान विधायक की सीट पर भी अपना उम्मीदवार उतार दिया। उन्होंने कहा कि, उनको पहले बात ही नहीं करना चाहिए था। यदि ऐसा किया जाएगा तो फिर कौन साथ रहेगा। आपको बता दें कि, सपा व आप मध्य प्रदेश में अधिकतर सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
सीएम शिवराज सिंह ने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, सिर्फ पीएम मोदी की जनता में लोकप्रियता से डर कर बेमेल गठबंधन बनाया, जो बनने से पहले ही टूट रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां ने मध्य प्रदेश में रैली तय की तो कमलनाथ जी ने रद्द करा दी। सीएम ने आगे कहा कि, इस गठबंधन में शामिल पार्टियों की दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती हो रही है। यह अजीब गठबंधन है।




