पॉलिटिकल डोज़

MP Election 2023: पूर्व मंत्री ने की BJP से उम्मीदवार बदलने की मांग…

MP Election 2023: भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने नीमच जिले में अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ऐसे में दोनों ही दलों के असंतुष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में मनासा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ता के आवास पर पूर्व मंत्री कैलाश चावला, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह मालाहेड़ा और पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

बीजेपी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अनिरुद्ध मारू को टिकट दिए जाने पर नाराजगी जताई। इन सभी ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि, आगामी 26 नवंबर को कुकड़ेश्वर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर निर्दलीय चुनाव लड़ा जाएगा। इस सम्मेलन में एक व्यक्ति को निर्दलीय चुनाव लड़वाने के लिए निर्णय लिया जाएगा।

दरअसल, मनासा विधानसभा सीट से बीजेपी ने वर्तमान विधायक अनिरुद्ध मारू को दोबारा उम्मीदवार बनाया है, जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी असंतोष है। पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग है कि, अनिरुद्ध माधव मारू के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि, ऐसा नहीं होने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button