MP Election 2023: दिग्विजय सिंह का बयान, कहा- कलाकार खतरे में है, सर्वे में कांग्रेस आगे

MP Election 2023: मध्य प्रदेश की राजनीति में आए दिन कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी वार-पलटवार देखने को मिल रहा है। इसी बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को कलाकार बताया है। साथ ही बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को निराश बताया। उन्होंने मीडिया के सामने विवादित बयान देने की बात कबूल करते हुए कई अन्य मुद्दों पर अपनी बात कही।

प्रियंका गांधी की सभा में भीड़ उन्हें देखने आती है न की सुनने, कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि, वे आज कल मीडिया में छाए हुए हैं। इसका यह कारण है कि हमसे ज्यादा विवादित बयान वह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि, कलाकार खतरे में है। मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी से केंद्रीय नेतृत्व निराश है। बीजेपी का कुशासन की नीचे तक नाराजगी चली गई है, जिसे रिकवर करने की भाजपा कोशिश कर रही है। जितने सर्वे अब तक आए हैं उसमें कांग्रेस आगे हैं।

बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वायरल वीडियो पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि, उनके बेटे का सवाल नहीं है। वह कृषि मंत्री हैं। उन पर सवाल उठता है। उन्हें अपना बयान देना चाहिए। उन्होंने एफआईआर की है ठीक है मगर काफी स्पष्ट तौर पर बात हो रही है। उन्होंने 60 कमजोर सीटों पर कहा कि सर्वे आधार पर टिकट वितरण हुआ, कुछ जगह बदले भी गए। लेकिन कई जगह हमारे प्रत्याशी टक्कर दे रहे हैं। 230 में से 10 सीटों पर हमारे सीरियस बागी हैं।

Exit mobile version