पॉलिटिकल डोज़

MP Election 2023: इमरती देवी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में हुई शिकायत

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसी बीच डबरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

आपको बता दें कि, भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें नामांकन पत्र में अपराध वाले कॉलम में जानकारी छुपाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि इमरती देवी ने अपराध वाले कॉलम में “लागू नहीं” लिखा है।

दरअसल, आरोप है कि, बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी ने अपना आपराधिक रिकॉर्ड छुपाया है। उनके ऊपर 7 अपराध के मामले दर्ज है। जिसमें से 6 मुकदमे डबरा सिटी थाने में और 1 मुकदमा पिछोर थाने में दर्ज है। शिकायत के जरिए नामांकन निरस्त कर आपराधिक केस दर्ज करने की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता ने शिकायत पत्र में यह भी बताया कि इमरती देवी ने 2008 के चुनाव में भी नामांकन फार्म में अपराध छिपाए थे। 2013 के चुनाव में भी जानकारी छुपाई थी। बता दें प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 ए के तहत शपथ पत्र में तथ्य छुपा कर झूठी जानकारी देना अपराध है। इमरती देवी के शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट ना उपलब्ध कराने पर भी शिकायतकर्ता ने आपत्ति दर्ज कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button