MP Election 2023: MP कांग्रेस की सूची पर सीएम शिवराज सिंह ने कसा तंज

MP Election 2023: एमपी विधानसभा चुनाव के लिए मप्र कांग्रेस द्वारा देर रात दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 88 नामों का ऐलान किया है। वहीं कांग्रेस की सूची पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की भी कल सूची जारी हुई है, कुछ टिकट कमलनाथ जी तो, कुछ टिकट दिग्विजय सिंह जी ले गए। बाकी हाथ मलते रह गए।

अब आपस में ही लड़ाई मची हुई है। विरोध हो रहा है, पुतले जल रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह ने तंज भरे अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, एक अपने पुत्र को स्थापित कर रहा है दूसरा अपने पुत्र को स्थापित कर रहा है। दुर्गति कांग्रेस के अंदर भी है इंडी गठबंधन तो बनने से पहले ही टूट गया। इसका कोई भविष्य ही नहीं है ये घमंडिया लोग बिखर गए। ऐसे नजारे सामने आ रहे हैं कि लोग देख कर आश्चर्य कर रहे हैं कि यह गठबंधन कैसा है?

इसके साथ ही पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि, – कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 88 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी कर दी है। मैं सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं। न कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं। आइये आज से हम सब प्राणपण से अपने कर्तव्य में जुट जाएं और मध्य प्रदेश से 18 साल के कुशासन का अंत करने के लिए कमर कस लें। मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं।

Exit mobile version