MP ELECTION 2023: BSP की 13वीं सूची जारी,15 नामों का किया ऐलान

MP ELECTION 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BSP ने 13वीं सूची में 15 नामों का ऐलान किया है। जिसमें 7 विधानसभा सीटों पर टिकट बदला है। भिंड से विधायक संजीव सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं ग्वालियर में मनोज शिवहरे को प्रत्याशी घोषित किया है।
BSP ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की 13वीं सूची में 15 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। भिंड से संजीव सिंह कुशवाहा, ग्वालियर से मनोज शिवहरे, ग्वालियर दक्षिण से सद्दो खान, डबरा से सत्यप्रकाशी परसेडिया, मल्हरा से लखन लाल अहिरवार, जयसिंहनगर से रंजीत सिंह, देपालपुर से प्रकाश सोलंकी, इंदौर-2 से ज्ञानेंद्र बगोरिया, इंदौर-3 से राजेंद्र अहिरवार, लांजी से विजय वारे, पृथ्वीपुर से आशीष रैकवार, विजयपुर से धारा सिंह कुशवाहा, महू से कैलाश ऊटवाल और आलोट से मोहन परिहार को टिकट दिया गया है।
भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाहा BSP से प्रत्याशी बनाए गए है। संजीव कुशवाहा 2018 में BSP के टिकट पर भिंड से विधायक चुने गए थे। करीब 1 साल पहले BSP से बीजेपी में शामिल हुए थे। भाजपा ने टिकट नहीं तो BSP में शामिल हुए थे। BSP में शामिल होते ही कुछ घंटे बाद रक्षपाल सिंह कुशवाहा का टिकट काटकर संजीव सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया।




