
MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की वोटिंग का समय काफी नजदीक आता जा रहा है। सभी दलों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार कर रहे है। वहीं बीजेपी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। तो वहीं मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी ने भी अपनी 10 सूची जारी की है। इसी बीच बसपा ने अपनी एक और यानि 12वीं सूची जारी कर दी है। जिसमें 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
इस सूची में इन लोगों को टिकट दिया गया है। कुलदीप सिकरवार को मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा से टिकट मिला है। चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा को सिंगरौली से, विहारी सिंह सोलंकी को BSP ने श्योपुर से चुनावी दंगल में उतारा है।सीताराम लोधी को टीकमगढ़ से, रमन पस्तोर को निवाड़ी जिला की पृथ्वीपुर से टिकट मिला है। विमला अहिरवार को पन्ना से, मुकेश सोंनगरा को देवास जिला की हाटपिपलया से।सत्यनारायण बिन्दोरिया को इंदौर 4 से और मनोहर विजोले को BSP ने इंदौर 5 उम्मीदवार बनाया है।
आपको बता दें कि, 30 अक्टूबर तक रोज सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन लिए जाएंगे। 31 अक्टूबर को इनकी जांच होगी। इस तरह नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों के पास अब यूं तो 5 दिन बाकी हैं, लेकिन इनमें से 2 दिन शनिवार-रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सिर्फ 3 दिन ही मिलेंगे। बता दें, विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद 21 अक्टूबर से ही नामांकन प्राप्त करने की प्रक्रिया भी प्रशासन ने शुरू कर दी थी।