MP Election 2023: BJP आज जारी करेगी अपना घोषणापत्र जारी, सकते है कई बड़े ऐलान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा घोषणा पत्र जारी करेंगे। राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में दोपहर 12.30 बजे से कार्यक्रम होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष जयंत मलैया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे। इस घोषणा पत्र में BJP की ओर से प्रदेश के युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी के घोषणा पत्र में पार्टी की ओर से सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए ऐलान किया जा सकता है। बीजेपी अपने इस ‘घोषणा पत्र’ के जरिए कांग्रेस के घोषणापत्र का जवाब भी देगी। इसमें महिला, युवा, बुजुर्ग ,किसान आदिवासियों पर खास फोकस देखा जा सकता है। इसमें रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद-बीज जैसे तमाम मुद्दे भी शामिल हो सकते हैं।
एमपी में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। राज्य की सभी 230 सीटों पर एक साथ चुनाव होगा, जिसका नतीजा 3 दिसंबर को जारी होगा। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां जोरो-शोरों से अपने प्रचार में जुटी हुई हैं।




