MP Election 2023: कांग्रेस की सूची पर आशीष अग्रवाल का तंज, बोले- क्या कांग्रेस के नये ‘नाथ’ अब नकुल नाथ होंगे

MP Election 2023: एमपी विधानसभा चुनाव के लिए मप्र कांग्रेस द्वारा देर रात दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 88 नामों का ऐलान किया है। वहीं कांग्रेस की सूची पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा है।

कांग्रेस की सूची पर बीजेपी का तंज

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ट्वीट कर कांग्रेस की सूची पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया सीइट एस्स (ट्विटर) पर लिखा है कि – क्या कांग्रेस के नये ‘नाथ’ अब नकुल नाथ होंगे! जिन्होंने सीडब्ल्यूसी (CWC) की सूची के नामों को पहले ही डिक्लियर कर अपना दबदबा दिखाया। या दिग्विजय सिंह जी कोई नई साजिश रचेंगे! इस सूची से स्पष्ट है कि कांग्रेस की लड़ाई अब सिर्फ दो परिवारों के बीच की लड़ाई सिमटकर रह गई है। बाकी जनता हो या कांग्रेसी कार्यकर्ता, सब ताक पर हैं।

Exit mobile version