पॉलिटिकल डोज़

MP Election 2023 : कमलनाथ का एक और वादा, कहा – गौ धन से खुशहाल मध्यप्रदेश का विकास

MP Election 2023 :  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार तेजी से हो रहा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के उम्मीदवार लगातार जनता के बीच जाकर आशीर्वाद मांग रहे हैं। तो वहीं पूर्व सीएम एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ भी लगातार वादे किए जा रहा है।

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा कि, गौ धन से खुशहाल मध्यप्रदेश का विकास” मेरा लक्ष्य है और इसके लिए मैं वचनबद्ध हूं। गौ माता की सेवा से हमारे मध्यप्रदेश में सुख–समृद्धि आएगी, खुशहाली आएगी।

कमलनाथ ने कर दिए ये वादे

1. कांग्रेस ने 1000 गौ शालाओं का निर्माण कर गौ माताओं को घर दिया था। अब फिर से “गौ–धन विकास मिशन” शुरू करेंगे।2. मध्यप्रदेश में नवीन गौ शालाएं बनाएंगे। 3. गौ माता को भरपेट भोजन के लिए “गौ ग्रास” अनुदान बढ़ाएंगे। 4. गौ विकास योजनाओं के लिए “गौ संरक्षण निधि” बनाएंगे। प्रदेश के हर घर से सहयोग लेंगे। 5. “गौ माता के प्याऊ” बनाएंगे। 6. “नंदनी गौ धन योजना” शुरू करेंगे और 2 रुपया किलो के दर से गोबर खरीदी शुरू करेंगे। 7. स्व सहायता समूहों के माध्यम से गौ काष्ट, दीया, अगरबत्ती, मूर्ति, जैविक खाद आदि का उत्पादन करेंगे। 8. दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए “श्वेत क्रांति मिशन” शुरू करेंगे और सहकारी क्षेत्र में दूध खरीदी पर 5 रुपए प्रति लीटर बोनस देंगे। 9. मध्यप्रदेश के “सांची ब्रांड” को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। 10. गौ पालकों को हर साल “राज्य गोपाल श्री सम्मान” से सम्मानित करेंगे। 11. गौ सेवको को नंदिनी गौ धन योजना से जोड़ेंगे। नंदिनी मोबाइल ऐप बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button