ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: 101 करोड़ की लागत से बनेगा द्वारकाधीश लोक

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में चुनावी माहौल के बीच प्रदेश को विकास की कई सौगातें मिल रही हैं। उज्जैन में महाकाल लोक के बाद अब ग्वालियर में द्वारकाधीश लोक बनाने बाला है। थाटीपुर में एक लाख वर्ग फुट की भूमि पर द्वारकाधीश लोक बनकर तैयार होगा। यह द्वारकाधीश मंदिर 125 साल पुराना मंदिर है। बता दें कि द्वारकाधीश लोक दान की 101 करोड़ रुपये की राशि से बनाया जाएगा। जिसका निर्माण अहमदाबाद की कंपनी करेगी। कंपनी ने मंदिर का ड्राइंग तैयार किया है। इसी वर्ष दीपावली पर भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। द्वारकाधीश लोक के निर्माण में लगभग 2 वर्ष का समय लगेगा। दावा यह किया जा रहा है कि यह वृंदावन के प्रेम मंदिर जैसा नजर आएगा।

यह लोक मध्यप्रदेश में सबसे अनोखा द्वारकाधीश मंदिर होगा। इस मंदिर की मान्यता है कि लोग दूर-दूर से दर्शनों के लिए यहां पहुंचते हैं। जब द्वारकाधीश लोक बनकर तैयार हो जाएगा तो देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। द्वारकाधीश लोक में द्वारकाधीश की प्रतिमा के अलावा गणेश जी, और राम दरबार होगा। वृंदावन के प्रेम मंदिर की तरह मंदिर के अंदर ही गौरी- शंकर, गणेश के साथ ही शिव पंचायत और राम जानकी का दरबार होगा। अभी एक दान करता ने 11 करोड़ की राशि मंदिर ट्रस्ट में जमा करा दी है, और दानकर्ता भी आगे आ रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button