खोजें

MP: बेपटरी हुई मालगाड़ी; ट्रैक से उतरा मालगाड़ी का एक डब्बा

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एन.के.जे सी केबिन के पास मालगाड़ी का डब्बा बेपटरी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी झुकेही से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान एन के जे सी केबिने के पास मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। हालांकि इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है। इस हादसे से रेलवे को लाखों रुपये की क्षति बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पश्चिम मध्य रेल के डीआरएम घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। फिहला युद्ध स्तर पर तेजी से मालगाड़ी थर्ड लाइन का सुधार कार्य जारी है।

Exit mobile version