MP : आज से हुई “दस्तक अभियान” की शुरुआत, जानें क्या है इसमें बच्चों के लिए खास

भोपाल : मध्यप्रदेश में आज से दस्तक अभियान की शुरुवात हो चुकी है। ये अभियान 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह ने भी जनता से इस अभियान को सफल बनाने के लिए योगदान देने की अपील की है।

सीएम शिवराज ने एक पोस्टर को ट्वीट किया है। इसमें लिखा है की – स्वस्थ बच्चे ही समर्थ मध्यप्रदेश के स्वप्न को साकार करेंगे। इस महान ध्येय की प्राप्ति के लिए 18 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रदेश में दस्तक अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 0-5 वर्ष की आयु बच्चों की स्क्रीनिंग कर समुचित उपचार किया जायेगा। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर दस्तक देंगे और आवश्यकतानुसार सलाह, दवाइयां देने के साथ उपचार भी करेंगे। आपसे अनुरोध है कि इस अभियान को सफल बनाकर स्वस्थ एवं समृद्ध मध्यप्रदेश के संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान दीजिये।

जानें क्या है दस्तक अभियान

“दस्तक अभियान” के तहत एनएनएम आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का संयुक्त दल घर-घर दस्तक देगा। जहां भी 5 वर्ष तक की आयु के बच्चे होंगे उनकी जानकारी ली जाएगी।

Exit mobile version