ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

MP : दूसरे चरण की मतगणना आज, मिलेंगे 5 और नए महापौर

भोपाल : नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना बुधवार यानी आज होगी। दूसरे चरण में 5 नगर निगमों (रतलाम, देवास, मुरैना, कटनी और रीवा) में महापौर पद के कुल 44 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। सुबह 9 बजे से मतगणना होगी।
बता दे कि महापौर के साथ पार्षद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला भी होने जा रहा है। कुल 214 निकायों में पार्षद के 3657 पद हैं। इनमें से 79 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष 3578 पदों पर चुनाव हुआ है। इसके लिए 15 हजार 312 प्रत्याशी मैदान में थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button