सभी खबरें

MP : तीन जिलों में बढ़ाया गया Corona Curfew, क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया ये निर्णय

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही हैं। पिछले 24 घंटे में 8,419 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। यह पिछले एक महीने में सबसे कम संख्या हैं।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 74 लोगों की कोरोना से जान गई हैं। इसके साथ ही मौतों का कुल आंकड़ा 6,753 पहुंंच गया हैं। कोरोना से मई के 12 दिनों में 951 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि पॉजिटिविटी रेट लगातार कम होता जा रहा हैं। 12 मई को यह 13% से नीचे आ गया है, जो 11 मई को 14% दर्ज किया गया था। मई के शुरुआत में 25% तक पहुंच गया था।

हालांकि कई जिले ऐसे है जहां कोरोना के मामलों में अभी कमी नहीं आई हैं। जिले में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ा हुआ हैं। वहीं, प्रदेश में अभी कोरोना कर्फ्यू भी लागू हैं। जिसकी अवधि 17 मई तक हैं। लेकिन कई जिलों में इस अवधि को बढ़ाया भी जा रहा हैं।

बता दे कि मध्यप्रदेश के धार, अशोकनगर और रतलाम जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिर कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया हैं। जहां धार और अशोकनगर में 24 मई की सुबह 6 बजे और रतलाम में 25 मई तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। ये फैसला दोनों जगह गुरुवार को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में ये निर्णय लिया गया हैैं।

बैठक में तर्क दिया गया है कि जिले में संक्रमण काबू में आ रहा हैं। नए केस मिलने में भी कमी आई हैं। ऐसे में सख्ती लागू रहनी चाहिए। अगर ज्यादा छूट दी गई, तो हालात बिगड़ने की आशंका हैं। इस दौरान सभी पाबंदियां यथावत रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button