ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: आदिवासियों के लिए अलग से वचन पत्र लाएगी कांग्रेस: महिलाओं को ‘नारी सम्मान योजना’ की जागरूकता की मिली जिम्मेदारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी जोरों शोरों से तैयारी करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश कांग्रेस आदिवासियों के लिए अलग से वचन पत्र लेकर आएगी। वचन पत्र को लेकर आदिवासियों से संवाद भी शुरू हो गया है। इसके अलावा नारी सम्मान योजना की जागरूकता को लेकर कांग्रेस ने आदिवासी महिला प्रकोष्ठ को जिम्मेदारी है। प्रदेश के सभी आदिवासी अंचलों में जाकर महिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ जागरूकता अभियान चलाएगी। जिसे लेकर कांग्रेस कार्यालय में आदिवासी प्रकोष्ठ की बैठक हुई।

आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामू टेकाम ने बताया कि प्रदेश में आदिवासियों के साथ अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं को नारी सम्मान योजना की जागरूकता के लिए जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मध्य प्रदेश में आदिवासी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस स्थानीय चेहरे को टिकट देगी। साथ ही कमलनाथ ने भी सर्वे के आधार पर टिकट देने का फैसला किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button