MP: जीतू पटवारी के सर्मथन में उतरे कांग्रेस के दिग्गज, दिग्विजय ने किया ट्विट

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को MP MLA Court से सजा सुनाए जाने के बाद प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। सजा के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता उनके समर्थन में उतरे आये है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बाद अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी के समर्थन में ट्वीट कर लिखा कि जीतू लगे रहो ..हम सब साथ है। किसानों के लिए व बिजली उपभोक्ताओं के लिए आंदोलन करना यदि अपराध है तो हम बार बार करेंगे। उनके लिए संघर्ष में हम सब साथ हैं। जीतू @jitupatwari लगे रहो @INCMP हम अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन इससे असहमत हैं।
क़िसानों के लिए व बिजली उपभोक्ताओं के लिए आंदोलन करना यदि अपराध है तो हम बार बार करेंगे। उनके लिए संघर्ष में हम सब साथ हैं।
जीतू @jitupatwari लगे रहो!@INCMPहम अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन इससे असहमत हैं, जीतू पटवारी के समर्थन में उतरे कमलनाथ https://t.co/E3XzNgspfy
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 2, 2023
बता दें कि एमपी एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी समेत उनके अन्य सहयोगियों को शासकीय कार्य में बाधा के मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट ने जीतू पटवारी को एक साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 10 हजार जुर्माना भी लगाया है। हालांकि पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को भोपाल कोर्ट से जमानत मिल गई है।




