मोदी चोर है, मोदी चौकीदार चोर हैं, ये मैं कह रहा हूं – गोविंद सिंह राजपूत

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कोरोना संकटकाल के बीच मध्यप्रदेश की सियासत बुरी तरह से गरमाई हुई हैं। कांग्रेस सत्ताधारी बीजेपी पर जमकर हमला बोल रहीं हैं। दरअसल, मंगलवार को सीएम शिवराज ने अपने मंत्रीमंडल का गठन किया। इस दौरान बीजेपी के तीन वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, जबकि कांग्रेस से बगावत करके बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी तुसली सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री बनाया गया।
अब कांग्रेस शिवराज के मंत्रिमंडल को लेकर जमकर निशाना साध रही हैं। साथ ही कांग्रेस के निशाने पर उनके पूर्व मंत्री है जो कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
बता दे कि मध्यप्रदेश कांग्रेस ने हालही में बीजेपी की और से मंत्री बने ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी गोविंद सिंह राजपूत का घेराव किया। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए गोविंद सिंह पर बड़ा हमला बोला हैं।
https://twitter.com/INCMP/status/1252631499158913024?s=09
दरअसल, कांग्रेस ने गोविंद सिंह राजपूत का एक छोटा सा वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वो कह रहे है मोदी चोर हैं। मोदी चौकीदार चोर हैं। ये मैं कह रहा हूं। ये वीडियो पीएम मोदी के चौकीदार अभियान का हैं। जब बीजेपी देशभर में चौकीदार अभियान चला रही थी, उस समय कांग्रेस में रहते हुए गोविंद सिंह राजपूत ने पीएम मोदी के खिलाफ ये बयान दिया था।
कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा की – शिवराज कैबिनेट के नये मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का प्रदेशवासियों के लिये संदेश।

Tweet By – MP Congress




