MP: ट्रांसफर पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, अधिकारियों को दी चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले तबादलों का दौर भी शुरू हो गया है। रविवार को 18 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने ट्रांसफर लिस्ट पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी है। कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि चुनाव को हारता देख हर कोशिश की जा रही है। रविवार को 18 IAS के ट्रांसफर कर दिए गए, ऐसी क्या जरूरत आ पड़ी की आधी रात में ट्रांसफर लिस्ट निकालनी पड़ी। आधी रात को चोरी छिपे इन्होंने कलेक्टरों को बदला। स्पष्ट है चाहे कितने भी प्रशासनिक जमावट कर लें, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी भी समझ लें। चुनाव अभी आया है फिर चला जाएगा और तीन महीने बाद कांग्रेस की सरकारी बन रही है।
उन्होंने कहा कि जिसने भी गड़बड़ करने की कोशिश की, उसे भी देख लिया जाएगा। सरकार सिर्फ चुनावी जमावट कर रही है और मूल मुद्दों से ध्यान नहीं दे रही है। स्पष्ट है कि मध्य प्रदेश में रोज लूट चल रही है। सरकार जनता के मूल मुद्दों से भटकी हुई है।
.jpeg)


.jpeg)
