ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: कांग्रेस विधायक ने बीजेपी पर लगाया शिक्षकों की गरिमा के विपरीत काम कराने का आरोप

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीधी में सियासत का तापमान लगातार बढ़ता हुआ दिख रहा है। सीधी के सिहावल से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी पर शिक्षकों से गरिमा के विपरीत काम कराने का आरोप लगाया है। बता दें कि कमलेश्वर पटेल ने कहा कल के कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया का रोड शो कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों को भाजपा के भीड़ तंत्र का हिस्सा बनाकर भारतीय संस्कृति की गरिमा को कम करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया है।

विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि शासन-प्रशासन शिक्षकों की गरिमा को तार-तार करने का काम कर रहा है। विधायक पटेल ने कहा कि सरकार नौटंकी करने का काम कर रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से सवाल पूछा है कि जब शिक्षक प्रदेश सरकार के सरकारी कार्यक्रम में पहुंच जाएंगे तो स्कूल में उनके बच्चों को कौन पढ़ाएगा। विधायक पटेल ने कहा कि जिला प्रशासन का यह कृत्य पूरी अमर्यादित एवं निंदनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button