भाजपा को है रावण जैसा घमंड, भ्रष्टाचार की दौलत से खरीदना चाहती है हमारे विधायक – प्रद्युम्न सिंह तोमर

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए एक बयान के बाद से प्रदेश में सियासी हल चल तेज़ हो गई हैं। दरअसल, सोमवार को दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर कांग्रेस के विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया हैं। दिग्विजय के आरोप के बाद बीजेपी के नेता जमकर कांग्रेस और दिग्विजय पर पलटवार कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेताओं की भी इस मामले में प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम कमलनाथ के बाद कैबिनेट मंत्रियों (cabinet ministers) ने भी बयानबाजी शुरु कर दी हैं। अब खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बयान सामने आया हैं। 

खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीजेपी नेता व्यापमं (Vyapam) और हनीट्रैप (honey trap) में जेल जाने के डर से सरकार गिराने का माहौल बना रहे, ये सिर्फ अधिकारियों पर दबाव डालने की कोशिश हैं। भाजपा चाहें खरीदने का प्रयास करे या डराने का प्रयास करे हमारा कोई विधायक बिकने वाला नहीं हैं। 

भाजपा की ओर से लगातार यह कोशिश की जा रही है कि वह मध्यप्रदेश की सरकार को अस्थिर कर सके। बाकायदा इसके लिए भाजपा के बड़े नेता कांग्रेस विधायकों को पैसे का लोभ भी दे रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांगेस के विधायकों को 25 से 30 करोड़ रूपये का ऑफर दिया गया हैं।

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने भृष्टाचार की दौलत जमा कर रखी है और उसी के दम पर वो जगह जगह खरीद फरोख्त की कोशिश कर रही हैं। मंत्री तोमर ने कहा कि भाजपा को रावण जैसा घमंड हैं। हमें जनता ने विकास के नाम पर वोट दिया है हमारा कोई भी विधायक कहीं नहीं जायेगा।

Exit mobile version