
विदिशा। मध्यप्रदेश में अपराधियों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला विदिशा जिले के सिरोंज से सामने आया है, जहाँ कुछ लोगो ने कांग्रेस नेता अशोक जैन को रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय कांग्रेस नेता अशोक जैन का कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था। जिसे लेकर सिरोंज के रोलपुरा चौराहे पर अशोक जैन ने कुछ लोगों को अपनी जमीन पर गड्ढा करने से रोका, लेकिन वो लोग नहीं माने। विवाद ज्यादा बढ़ा तो कांग्रेस नेता को ही रस्सी से बांधकर उनकी पिटाई कर दी। उनको घसीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
MP के विदिशा में कांग्रेस नेता की पिटाई, रस्सी से बांधकर घसीटा गया #viralvideo #vidisha @vidishadm @sp_vidisha @ProVidisha @drnarottammisra pic.twitter.com/CMhwr4bbDX
— Akhilesh jaiswal (@akhileshjais29) April 18, 2023
लोगों का कहना है कि अब जिले में पुलिस प्रशासन का डर नहीं होने के कारण लोग इस तरह कि घटना को अंजाम दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। फ़िलहाल पुरे मामले को लेकर सिरोंज पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।