सभी खबरें

MP : कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने की गाड़ियों में तोड़फोड़, इलाक़े में हड़कंप

मध्यप्रदेश/छतरपुर – मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब घुवारा में मप्र के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह परमार को दो दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी। हालांकि, इलाज के लिए उन्हें फ़ौरन जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस नेता की मौत के बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ हैं। मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया और सड़क पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई हैं। 

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी इस घटना की निंदा की हैं। साथ ही शिवराज सरकार पर जमकर निशाना भी साधा हैं। 

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि छतरपुर जिले के घुवारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या किये जाने की दुखद ख़बर प्राप्त हुई। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। मै सरकार से माँग करता हूँ कि तत्काल आरोपियों का पता लगाकर उनकी गिरफ़्तारी हो, उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो। उन्होंने आगे लिखा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है, आज प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है, प्रदेश में हत्याएँ, अपहरण, दुष्कर्म, लूट जैसी घटनाएँ रोज़ घटित हो रही है? ज़िम्मेदार प.बंगाल और असम विधानसभा चुनाव 2021 में चुनाव प्रचार में जाकर प्रदेश में सुशासन की बड़ी- बड़ी डिंगे हाँक रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button