सभी खबरें

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रदेश महाचिव भाजपा में हुए शामिल, CM ने दिलाई सदस्यता

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – इतिहास में यह पहला मौका है जब एमपी (MP) की 28 सीटों पर उपचुनाव (By Election) होने जा रहे हैं। लेकिन उस से पहले प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज़ हैं। इसके साथ ही दल बदलू का खेल भी अपने चरम पर हैं। कोई कांग्रेस (Congress) छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहा है तो कोई भाजपा (BJP) छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम रहा हैं।

इसी बीच कांग्रेस (Congress) को एक और बड़ा झटका लगा हैं। प्रदेश महाचिव डाॅ एनपी पटेल (Dr. NP Patel) ने कांग्रेस से बगावत करके भाजपा का दामन थाम लिया हैं। 

कांग्रेस (Congress) के लिए यह बहुत बड़ा झटका माना जा रहा हैं। वहीं, उपचुनाव से पहले पटेल का बीजेपी में शामिल होना बड़ा मास्टरस्ट्रोक (Master Stroke) माना जा रहा है, क्योंकि डाॅ एनपी पटेल कुशवाहा समाज (Khushwah Religion) के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। 

बता दे कि मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवरण सिंह (CM Shivraj Singh) ने प्रदेश महाचिव डाॅ एनपी पटेल (Dr. NP Patel) को भाजपा की सदस्यता दिलाई। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button