प्रदेश में कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार ने बनाए ये 10 विभाग…
.jpeg)
भोपाल।आयुषी जैन।मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर बरपा हुआ है, संपूर्ण प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाने के लिए सरकार अच्छे से अच्छे प्रयास कर रही है जिससे ना सिर्फ प्रदेश की राजधानी बल्कि प्रदेश का हर जिला कोरोना मुक्त हो जाए इसके भरसक प्रयास हो रहे हैं.. Bhopal commissioner कवींद्र कियावत ने 10 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है के कोरोना की रोकथाम के लिए उचित प्रयास हूं विभाग अपने अपने स्तर पर भोपाल संभाग में घर-घर तक कोरोना के लक्षण और बचाव की जानकारी विभिन्न माध्यमों से पहुंचाएंगे..
इस अभियान में 10 विभाग का बंटवारा किया गया है और वह 10 विभाग अपना अपना कार्य कर कोरोना से बचाव कराएंगे..
इस अभियान में क्षेत्र के नागरिकों से शपथ भी कराई जाएगी ताकि अन्य लोग भी उनसे प्रेरित हो और कोरोना से बचने के लिए गाइडलाइन का पालन करें..
कमिश्नर कवींद्र कियावत के अनुसार स्कूली छात्र छात्राओं को भी जागरूक किया जाएगा इसके तहत स्कूल शिक्षा विभाग और आदिवासी विभाग शाला विकास समितियों और पालक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को व्हाट्सएप के जरिए अभियान में जोड़ा जाएगा ऑनलाइन कक्षाओं में ऑडियो वीडियो संदेश के द्वारा कोरोना से बचाव की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी..
10 विभाग निम्नानुसार है
- उच्च शिक्षा विभाग : समस्त विश्वविद्यालयों और और महाविद्यालय के पंजीकृत विद्यार्थियों को व्हाट्सएप और ईमेल से जानकारी भेजी जाएगी एनसीसी एनएसएस एवं पालक शिक्षक समितियों को अभियान में जोड़ा जाएगा..
सरकार ने 10 विभागों को अलग अलग काम सौपा है, अब देखना यह दिलचस्प है, कि कोरोना की रोकथाम के लिए यह उपाय कितना कारगर साबित होता है।
- पंचायत: इस अभियान में पंचायत कर्मी, पंचायत सचिव ग्राम रोजगार सहायक भी शामिल होंगे। स्व सहायता समूह के सदस्यों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। ये लोगों को सामान्य व्यवहार परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करेंगे।
- वन विभाग: वन विभाग के कर्मचारी वन ग्राम और दूरस्थ ग्रामों में वन रक्षकों के माध्यम से लोगों को जागरुक करेगे। गांव के लोगों को बताया जाएगा कि वे किन बातों का ध्यान रखेंगे।
- नगरीय प्रशासन विभाग: इस विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वार्ड मेंबर, सुपरवाइजर, सफाई कर्मी, वार्ड मानिटरिंग समिति लोगों को जागरुक करेंगे। संभाग में कचरा संग्रहण वाहनों से कोरोना संक्रमण से बचाव के संदेश दिए जाएंगे।
- महिला एवं बाल विकास: विभाग में कार्यरत आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, सहायिका और कार्यकर्ताओं को इस अभियान में सक्रिय रूप से जोड़कर टेक होम राशन वितरण के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी देंगे। इसी के साथ्र राजस्व, पुलिस, जनसंपर्क, आयुष विभागों को भी दायित्व दिए गए हैं।
- आयुष विभाग: शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गर्म पानी पीने के उपयोग को बढ़ावा देगा। निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे काढा के नियमित उपयोग का प्रचार प्रसार करेगा। घर में उपलब्ध दालचीनी, काली मिर्च अदरक, तुलसी का काढ़ा बनाकर उसके उपयोग को बढ़ावा देना आदि शामिल हैं।
- स्कूल शिक्षा विभाग: स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारी और शिक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान से जुड़ेंगे। बच्चों को कोरोनावायरस से बचाव के तरीके बताएंगे।
- आदिम जाति कल्याण विभाग: विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आदिवासी इलाकों में अभियान चलाएंगे। विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में बच्चों और उनके पालकों को बचाव के तरीके बताएंगे।
- कृषि विभाग: इस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सीधे किसानों के संपर्क में रहते हैं। अभियान चलाकर ग्रामीणों और कृषकों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के तरीके बताएंगे।
- उद्यानिकी विभाग: मानसून सीजन में कोरोना संक्रमण के बीच विभाग द्वारा प्रदेशभर में पौधरोपण का कार्यक्रम किए जा रहे हैं। लोगों को बचाव के तरीके बताएंगे।




