31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP: सीएम शिवराज को करनी होगी काफी पूजा- कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश में सूखे को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ हैं। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि सीएम शिवराज को काफी पूजा करनी होगी। बिजली, रोजगार, भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर भी मुख्यमंत्री को पूजा करनी होगी। प्रदेश में फसल का सर्वे होना चाहिए। सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा- शिवराज जी दुनिया के पहले आदमी हैं जो बिजली को भी झटका दे रहे हैं। जब प्रदेश में सामान्य परिस्थितियां थीं तो मुख्यमंत्री यह कहते नहीं थकते थे कि मध्य प्रदेश में सरप्लस बिजली है और आज जब वाकई बिजली की आवश्यकता है तब शिवराज जी ने पूरे प्रदेश और विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र को बिजली कटौती के अंधकार में झोंक दिया है। अब मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि हम बिजली खरीदना चाहते हैं लेकिन बिजली मिल नहीं रही है।

साथ ही कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री जी मानसून का पूर्वानुमान अप्रैल से ही आना शुरू हो जाता है। प्रदेश में कम वर्षा होगी इसकी जानकारी कोई सितंबर में नहीं लगी है। आप आग लगने पर कुआं खोदने का अभिनय कर रहे हैं। बिजली संकट अल्प वर्षा के कारण नहीं बल्कि सरकार की लापरवाही, अक्षमता और अदूरदर्शिता के कारण आया है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।