सभी खबरें

सीएम शिवराज ने की ईओडब्ल्यू अधिकारी की छुट्टी, सिंधिया के खिलाफ खोला था मामला

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में जाने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने 2014 में बंद हो चुका जमीन घोटाले का मामला एक बार पुनः जांच में ले लिया। अब उनके खिकाफ कोई जांच हो भला ये सीएम शिवराज कैसे चाहेंगे। और इसी के चलते ये मामले की जांच करने वाले ईओडब्ल्यू के भोपाल एसपी अरुण मिश्रा की छुट्टी कर दी गई हैं। 

सरकार ने सिंगल आदेश जारी करके अरुण मिश्रा की पदस्थापना अब उप सेनानी, 35 वी वाहनी, मंडला के पद पर की है जो लूप लाइन की पोस्ट मानी जाती हैं। इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्दी और डब्लू के प्रमुख सुशोभन बनर्जी को भी शिफ्ट किया जा सकता हैं। 

गौरतलब है कि चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह लगातार एक्शन में हैं। कोरोना महामारी के बीच वो कमलनाथ सरकार के समय की गई राजनैतिक नियुक्तियाँ निरस्त कर रहे हैं। सीएम शिवराज अब तक कमलनाथ के कई करीबियों को पद से हटा चुके हैं। कहा जा रहा है कि कमलनाथ द्वारा की गई सभी नियुक्तियों को निरस्त कर अपने भरोसेमंद रहे अफसरों को वापस बुलाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button