MP: कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुटों में जमकर हुई झूमाझटकी, पूर्व मंत्री ने किया बीच बचाव

ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस में चुनाव से पहले ही वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिल रही हैं! दरअसल, ग्वालियर में कांग्रेस के दो गुटों में जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। बता दें कि पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के साथ भी झूमाझटकी हुई। जिसके बाद पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने बीच बचाव किया।दरअसल, ग्वालियर पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के स्वागत के लिए कांग्रेस के दोनों गुट पहुंचे थे। सिटी सेंटर स्थित एक होटल परिसर के बाहर संजय यादव गुट और हैवरन सिंह कंसाना गुट के लोग आपस में ही भिड़ गया। संजय यादव मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के भतीजे हैं, इनकी गाड़ी को तोड़ा गया है। पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के साथ भी झूमाझटकी हुई।
यह पूरा घटनाक्रम प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह और पूर्व मंत्री लाखन सिंह की मौजूदगी में हुआ। विवाद की वजह वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। वहीं पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।