MP में फिर होंगे उपचुनाव, 17 अप्रैल को वोटिंग, 2 मई को परिणाम…..पढ़े पूरी ख़बर

मध्यप्रदेश/दमोह – मध्यप्रदेश में एक बार फिर उपचुनाव होने जा रहे हैं। दरअसल, नवंबर 2020 में हुए उपचुनाव से ठीक 9 दिन पहले दमोह जिले से कांग्रेस विधायक रहे राहुल लोधी ने इस्तीफा दे दिया था। राहुल लोधी ने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को अपना इस्तीफा सौंपा था। उसके बाद वो भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद सरकार ने उन्हें मप्र वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टक कॉर्पोरेशन अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया था।
कांग्रेस विधायक राहुल लोधी के इस्तीफा देने के बाद से दमोह सीट खाली पड़ी हैं। जिसके बाद अब केंद्रीय चुनाव आयोग ने दमोह जिले की रिक्त विधानसभा सीट के लिए चुनावों की तारीखों का घोषणा कर दी हैं। जिसके तहत इस सीट पर 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। जबकि, चुनाव के परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे। बता दे कि चुनाव के लिए 23 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नामांकन की आखिरी तारीख 30 मार्च है। नाम वापसी की तारीख 3 अप्रैल हैं।
वहीं, मुख्य राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के मुताबिक चुनाव की घोषणा के साथ ही दमोह जिले में आचार सहिंता लागू हो गई हैं। जाे सरकार, सभी राजनैतिक दलों व उम्मीदवारों पर लागू होगी।
कौन लड़ेगा चुनाव
बीजेपी सूत्रों बताया कि इस सीट से राहुल लोधी ही पार्टी के उम्मीदवार होंगे। राहुल ने वर्ष 2018 के आम चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने बीजेपी के कद्दावर नेता और शिवराज सरकार में वित्त मंत्री रहे जयंत मलैया को हराया था। वहीं, कांग्रेस किस को मैदान में उतरेगी ये अभी साफ़ नहीं हैं। हालांकि, इस सीट पर कांग्रेस भी लंबे सामय से तैयारी कर रही हैं। इस सीट पर कांग्रेस में कई दावेदारों के नाम शामिल हैं।




