सभी खबरें

मप्र उपचुनाव : सपा की एंट्री से हड़कंप!! जो भी टिकट के लिए इच्छुक है वो इस नंबर पर करें संपर्क, दिया ऑफर

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) भाजपा, कांग्रेस और बसपा का समीकरण बिगाड़ सकती हैं। दरअसल अब समाजवादी पार्टी भी अब उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की तलाश में जुट गई हैं।

पार्टी को उम्मीदवारों की तलाश है और इसके लिए इच्छुक नेता आवेदन कर सकते हैं। जिसकी जानकारी खुद पार्टी ने ट्वीट करके दी। समाजवादी पार्टी द्वारा किया गया ये ट्वीट खूब चर्चा में भी रहा। 

 

 

समाजवादी पार्टी की और से ट्वीट करके लिखा गया की – मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए जो भी समाजवादी पार्टी नेता, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी समाजवादी पार्टी टिकट के लिए इच्छुक हैं वह मोबाइल नंबर +91 75572 95555 पर अपना आवेदन व्हाट्सएप कर सकते हैं।

खास बात ये है कि सपा का ये ऑफर उस समय आया जब भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी हैं। इस दौरान कई नेताओं के हाथ निराशा लगी हैं। जिसके बाद वो दलबदलू हो रहे हैं। 

ऐसे में नाराज नेताओं के लिए सपा का ऑफर काम आ सकता हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस के नाराज़ नेता सपा में जा शामिल हो सकते हैं। वहीं, सपा का यह दांव उपचुनाव में चौथी पार्टी की एंट्री के संकेत दे रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button