MP By Election Results Live : डबरा से मंत्री इमरती देवी 8 हज़ार वोटों से हारी, आधिकारिक घोषणा बाकी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हुए। जहां भाजपा ने 16 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है तो वही कांग्रेस के खाते में केवल 5 सीटें आई हैं। भाजपा अभी भी 3 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, जबकि कांग्रेस 4 सीटों पर आगे हैं।
लेकिन इन सबके बीच सबसे चर्चित सीट मानी जा रहीं है डबरा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी एवं सिंधिया की कट्टर समर्थक व बाल विकास मंत्री इमरती देवी चुनाव हार गई हैं।
खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे ने मंत्री इमरती देवी को लगभग 8000 वोटों से हरा दिया हैं। हालाँकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं।
बता दे कि पहले राउंड से 10वें राउड़ तक इमरती देवी कांग्रेस प्रत्याशी से आगे रही लेकिन 11वें राउंड आते ही वह पिछड़ती चली गईं। इमरती देवी ने 20 हजार मतों से जीत का दावा किया था। लेकिन उनका दावा पूरा नहीं हो पाया|




