21 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP By Election Results Live : कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने किया बड़ा दावा, उठाए ये सवाल

MP By Election Results Live : कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने किया बड़ा दावा, उठाए ये सवाल

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का ऐलान आज होना हैं। सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती जारी हैं।

फिलहाल भाजपा 18 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है वहीं कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रहीं हैं। इसके अलावा 1 सीट अन्य के खाते में जाती हुई नज़र आ रहीं हैं।

इन सबके बीच कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने बड़ा दावा किया हैं। विवेक तंखा ने कहा कि कांग्रेस एमपी के उपचुनाव जीतेगी। इसके अलावा तंखा ने पोस्टल बैलेट गिने जाने के तरीक़े पर सवाल उठाया हैं। उन्होंने कहा, अगर वास्तविकता की बात करें तो कांग्रेस जीतेगी अगर मैनेजमेंट की बात करें तो पता नहीं क्या होगा। बीजेपी ने जिस तरह सरकार गिराई वो जनता के सामने था, जिसका जनता जवाब देगी।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।