जिस सरकार ने किसानों के साथ गद्दारी की, महिलाओं से वादाखिलाफी की, भ्रष्टाचार को बढ़ाया, हमनें उसे उखाड़ फेंका – सिंधिया

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – चुनाव आयोग द्वारा मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से प्रदेश में हलचल तेज़ हो गई हैं। दोनों प्रमुख दलों ने प्रचार का दौर भी तेज़ कर दिया हैं। इसके साथ ही बयानबाज़ी, आरोप प्रत्यारोप का दौर भी अपने चरम पर हैं।
हालही में पांच दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे भाजपा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी पर करारा निशाना साधा।
सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस 15 महिने में कुछ विकास नहीं कर पाई वो प्रदेश की भाजपा सरकार ने 5 महिने में कर दिखाया। जिस सरकार ने भ्रष्टाचार बढ़ाया, जिस सरकार ने गरीबों को उनकी लाचारी पर छोड़ दिया, जिस सरकार ने किसानों के साथ गद्दारी की और जिस सरकार ने महिलाओं के साथ वादा-खिलाफी की, उसे हमने अपने प्रदेश के विकास के खातिर उखाड फेंका हैं।
सिंधिया यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि यह चुनाव ग्वालियर-चंबल (Gwalior-Chambal) के मान-सम्मान का हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जनता की सेवा का वादा किया था, लेकिन चुनाव जीतने के बाद सरकार खुद की सेवा में जुट गई। हम आमजन की पीड़ा बताते रहे, लेकिन सरकार ने उनकी कोई परवाह नहीं की।
उन्होंने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कुर्सी और तिजोरी कांग्रेस की विचारधारा हैं। ग्वालियर चंबल सहित पूरे मध्य प्रदेश की जनता के साथ कांग्रेस ने गद्दारी की हैं।




