सभी खबरें

MP उप चुनाव : सरकार खोल रही है पिटारा ,अच्छे दिन का अहसास कराने की तैयारी

सरकार के प्लान के मुताबिक 6 दिन में सोलह सौ करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन                                                                                                                                                                                                                                                    भोपाल से भारती चनपुरिया की रिपोर्ट  : – उपचुनाव(By Election) से पहले सरकार(Goverment) इन जिलों को बड़ी सौगात देने जा रही है ,मध्य प्रदेश(Madhyapradesh) में उप चुनाव वाले जिलों के लिए एक अच्छी खबर है. अब जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh) 9 से 14 सितंबर तक  उप चुनाव वाले जिलों का दौरा कर करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. CM शिवराज सिंह उप चुनाव जनता को अच्छे दिनों का एहसास कराएंगे.

 अब यहाँ पर इतनी मिलेगी सौगात : –

अब मिली जानकारीन के अनुसार 9 सितम्बर को  आगर-मालवा और हाटपिपल्या जिला देवास में करोड़ों के कार्यों का होगा भूमिपूजन

10  सितम्बर को अम्बाह , मेहगाँव और दिमनी का दौरा होगा : –

दिमनी में लगभग 71 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन व लगभग 22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण होगा.और अम्बाह में भी लगभग 62 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 21 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण होना है

भिण्ड के मेहगॉंव  में लगभग 204 करोड़ का भूमिपूजन व 7 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण होगा

11 सितम्बर को पोहरी ,डबरा और भांडेर का दौरा होना है : –

अब मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी के पोहरी में लगभग 279 करोड़ का भूमिपूजन और लगभग 10 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

दतिया के भांडेर में लगभग 43 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन व 17 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

डबरा  में भी लगभग 73 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 77 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

 12  सितम्बर को  मुरैना, जौरा और सुमावली का दौरा होना है : –

 पीएम आवास योजना के अंतर्गत मुरैना में 1 लाख 50 हजार  गृह प्रवेश कार्यक्रम

मुरैना में 73 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 194 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

मुरैना के सुमावली में लगभग 76 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 7 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

मुरैना के जौरा में भी लगभग 34 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 8 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

 13  सितम्बर को करैरा, गोहद और ग्वालियर का दौरा होना है : –

अब शिवपुरी के करैरा में लगभग 61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 135 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

भिंड के गोहद में लगभग 317 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 18 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

ग्वालियर में भी लगभग 85 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 21 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

ग्वालियर (पूर्व) में लगभग106 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 383 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

14  सितम्बर को मांधाता और नेपानगर का दौरा होना है : –

खंडवा के मांधाता में लगभग 7 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 10 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

नेपानगर में भी लगभग 52 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 7 करोड़ के कार्यों का लोकर्पण होना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button