सभी खबरें

मप्र उपचुनाव : इस हॉट सीट पर कांटे की होगी टक्कर, बसपा उम्मीदवार ने कांग्रेस-भाजपा की मुश्किलों को बढ़ाया

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव (By Election) होने वाले हैं। जिसमें से एक सीटें इंदौर के सांवेर सीट हैं। इस चुनाव में ये सीट सबसे अहम और हॉट सीट (Hot Seat) मानी जा रही हैं। वहीं, कांग्रेस और बीजेपी इस सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगा रहीं हैं।

खास बात ये है कि इस सीट से दोनों तरफ से दलबदलू उम्मीदवारों के मैदान में उतरने की संभावना हैं। जहां कांग्रेस ने इस सीट से भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू (Premchand Guddu) को प्रत्याशी बनाया हैं। तो वहीं भाजपा ने अभी कोई उम्मीदवार की घोषणा नहीं की हैं। लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस (Congress) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सिंधिया समर्थक एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ( Cabinet Minister Tulsi Silawat) यहां से उम्मीदवार होंगे।

वहीं, बसपा (BSP) ने भी इस सीट पर अपना दांव चला है और विक्रम सिंह गहलोत (Vikram Singh Gehlot) को उम्मीदवार बनाकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया हैं।

बता दे कि इंदौर (Indore) की सांवेर इसलिए भी हॉट सीट मानी जा रहीं है क्योंकि यहां से भाजपा के संभावित उम्मीदवार तुलसी सिलावट की जीत की ज़िम्मेदारी राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia), मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan), भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के हाथों पर है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमचंद गुड्डू (Premchand Guddu) की ज़िम्मेदारी कमलनाथ (Kamalnath) और दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) जैसे दिग्गजों के हाथ मे हैं।

लेकिन बसपा के उम्मीदवार (Candidates) को उतारने के बाद मुकाबला रोचक हो चला हैं। सिलावट और गुड्डू का भविष्य दांव पर लग गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button