सभी खबरें

MP Budget Session 2022 : कई विधायकों ने की विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा, ये है पूरा मामला

भोपाल : मध्यप्रदेश का आगामी बजट सत्र 7 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जो 25 मार्च तक चलेगा। यानी 19 दिनों के इस सत्र में 13 दिन सदन की बैठकें होंगी। लेकिन क्या ये सत्र पूरे 19 दिन चलेगा या नहीं इस बात को लेकर अभी से सवाल उठने शुरू हो गए है। 

दरअसल, बजट-सत्र में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों के दौरान विधायकों के संशोधन और सुझाव आते हैं लेकिन समय से पहले सत्र समाप्त होने से वे सदन में अपनी बात ही नहीं रख पा रहे हैं।

बता दे कि पिछले एक दशक से किसी भी बजट सत्र में तय दिनों तक बैठकें नहीं हुई। हर बार बजट सत्र का निर्धारित समय से पहले ही अवसान करना पड़ा।

वहीं, कई विधायकों ने इस बारे में विधानसभा अध्यक्ष से बात भी की है।

इधर, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि मेरा पूरा प्रयास होगा कि जो भी सदस्य सदन में नियमानुसार बोलना चाहते हैं, उन्हें पूरा समय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वो अपनी तरफ से पूरे प्रयास करेंगे कि सत्र निर्धारित तारीख तक चले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button