सभी खबरें

MP Budget 2022 : सिंधिया का दबदबा क़ायम, ये समर्थक मंत्री बनी सबसे पावरफुल, लेकिन….

भोपाल : बीती 9 मार्च को प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ का बजट पेश किया। इसका राजकोषीय घाटा 55 हजार 111 करोड़ रुपये है। सरकार ने इसमें कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। बजट में महिला, किसान, बेरोजगार और बच्चों पर ज़ोर दिया गया। इसके अलावा वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने चाइल्ड बजट अलग से पेश किया। 

इसके अलावा विधानसभा चुनाव के लिए मिशन-2023 को देखते हुए मंत्रियों के बीच हुए बंटवारे पर भी सभी का ध्यान है। खेमे के लिहाज से देखें तो सिंधिया समर्थक मंत्रियों की तुलना में शिवराज के मंत्रियों से ज्यादा बजट अलॉट किया गया है। बता दे कि शिवराज सरकार में सिंधिया गुट के 8 मंत्री हैं। इनमें गोविंद सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, राजवर्धन सिंह, बिसाहूलाल, प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी और बृजेंद्र सिंह यादव हैं। बाकी मंत्री शिवराज गुट के हैं। इस साल सिंधिया खेमे के मंत्रियों का बजट बढ़ा है। 

शिवराज सरकार के 19 मंत्रियों को 1 लाख 85 हजार 604 करोड़ रुपए अलॉट किए गए हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 8 मंत्रियों के हिस्से में 73 हजार 598 करोड़ रुपए आए हैं। 

वहीं, बजट में इस बार ग्रामीण विकास पर ज्यादा जोर है। इसलिए सबसे ज्यादा बजट पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री महेंद्र सिसोदिया के विभाग को दिया गया है। कुल बजट में से 9.9 प्रतिशत बजट सिसोदिया के विभाग को मिला है। इनके विभाग के लिए 27,925 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इनका बजट पिछली बार से 10 हजार 883 करोड़ रुपए बढ़ाया गया है। यानी इस बजट में मंत्री महेंद्र सिसोदिया सबसे पावरफुल बनकर उभरे है। 

इधर, शिवराज सरकार के दिग्गज नेताओं में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बजट 1481 करोड़ रुपए बढ़ा है। कृषि मंत्री कमल पटेल के लिए 15 हजार 705 करोड़ रुपए हिस्से में आया है। वित्तमंत्री के हिस्से 71 हजार 376 करोड़ रुपए आए हैं। जबकि, सबसे कम बजट भी सिंधिया खेमे के मंत्री हरदीप सिंह डंग के हिस्से आया है। इन्हें 84 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button