खोजें

MP बोर्ड परीक्षा का पेपर हुआ लीक, कक्षा 12 वीं का अंग्रेजी पेपर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

मुरैना। मध्यप्रदेश में 10वी और 12वीं बोर्ड की परीक्षाए शुरू हो गई है। इसी बीच मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सोशल मीडिया पर अंग्रेजी का पेपर धड़ल्ले से वाइरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा के अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने की बात कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया के व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप में पेपर वायरल हुआ है। हालांकि द लोकनीति इस वायरल खबर की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version