सभी खबरें

MP Board : 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए बड़ी ख़बर…जारी की गई ये गाइड लाइन

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education) ने भोपाल में MP Board 9वी और 11वीं के कक्षा में एडमिशन के लिए गाइडलाइन (guideline) जारी कर दी हैं। 

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिलों को निर्देश पत्र जारी किए गए हैं। जिसमें 15 जून से 30 जून तक MP Board 9वी और 11वीं के शैक्षणिक सत्र की शुरुआत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा लोक शिक्षण संचालनालय ने संबंधित विद्यार्थियों को भी इस बारे में सूचना देने की बात कही हैं।

फिलहाल 15 से 30 जून के बीच स्कूल में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी जबकि ऑनलाइन माध्यम से नियमित कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

हालांकि, मध्यप्रदेश में अभी स्कूलों के खुलने पर कोई सहमति नहीं बनी है, इसलिए बच्चे सिर्फ प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए स्कूल में उपस्थित होंगे। इस दौरान उन्हें गाइडलाइन का पालन करना होगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर की पूरी व्यवस्था स्कूल प्रशासन द्वारा की जाएगी।

बता दे कि राज्य सरकार की नई नीति के तहत एक परिसर एक शाला के दौरान कक्षा आठ के विद्यार्थियों को टीसी जारी नहीं की जाएगी। इसके स्थान पर उन्हें 9वीं कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए बच्चों को उसी स्कूल के कक्षा 9 में प्रवेश दी जाएगी। 

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए 10वीं और 12वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। साथ ही इंटरनल एसेसमेंट के जरिए 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम तैयार करने के निर्देश दिए गए थे।

माना जा रहा है कि जुलाई में 10वीं की परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे जबकि एक 11वीं में प्रवेश की प्रक्रिया मेरिट लिस्ट के आधार पर पूरी की जाएगी। 10वीं के परीक्षा परिणाम के आधार पर 11वीं में प्रवेश दिए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button