सभी खबरें
MP : युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने अलग अलग संभागों के लिए प्रभारी किए नियुक्त, इनको सौंपी अहम ज़िम्मेदारी

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा को बड़ी और अहम ज़िम्मेदारी सौंपी है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने अलग अलग संभागों के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। बता दे कि इस समय संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के मार्गदर्शन में भाजपा “धन संग्रह अभियान माइक्रो डोनेशन अभियान चला रही है।
इसी कड़ी में पार्टी ने इसमें युवा मोर्चा (BJYM) को भी बड़ी जिम्मेदारी दी है।





