सभी खबरें

MP : मंच से ही BJP MLA ने दी गाली, कह गए ये बात, पास में बैठी महिलाएं हो गई असहज

  • भाजपा विधायक महेश राय की फिसली जुबान 
  • मंच पर बैठी महिलाओं के सामने ही दे बैठे गाली 
  • अब सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है वीडियो

भोपाल/खाईद जौहर : अक्सर देखा गया है कि भाषण देते समय नेताओं की ज़ुबान फिसल जाती है, और वो कुछ ऐसा कह जाते है जो उन्हें नहीं कहना चाहिए। इसी कड़ी में अब सागर के बीना से बीजेपी विधायक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक कार्यक्रम के दौरान गाली देते हुए नजर आ रहे हैं। 

बताया जा रहा है सोमवार को भाजपा विधायक महेश राय, नगर पालिका के सड़क भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल हुए थे, इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने गाली दे डाली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

हैरानी की बात तो ये है कि विधायक जहां खड़े है, उनके पास कई महिलाएं भी कुर्सी पर बैठी है। विधायक महेश राय के मुंह से जैसे ही गाली निकली तो मंच पर सामने बैठी महिलाएं और पब्लिक असहज हो गई। हालांकि भीड़ उनकी बात पर ठहाके लगाती भी नजर आई।

क्या कहा विधायक महेश राय ने 

वीडियो में विधायक कहते नजर आ रहे है कि जो लोग मुर्गी खाने वाले लोग थे, इन्हें विकास से मतलब नहीं, आज तक हमने श्रीनगर नहीं देखा..हम ठंडे स्थान पर नहीं गए। कल के कलिंदर @#$@#$ ठंडे स्थान पर जा रहे।

विधायक राय ने कहा कि हम दो बार विधायक रहे और अन्य पदों पर रहे लेकिन आज तक श्रीनगर नहीं देखी। आज तक ठंडे स्थान पर नहीं गए। विरोधियों को कल का कलिंदा बताया और कहा कि ये लोग… पूरे तीर्थों पर घूम आए। 

बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब किसी विधायक की ऐसे जुबान फिसली हो, इस से पहले भी कई विधायक मंच से गाली देते हुए देखें गए है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button